Latest News

महामण्डलेश्वर सुरेशानंदजी सरस्वती के सानिध्य में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से 9 दिवसीय श्री रामकथा का हुआ समापन

Neemuch headlines May 19, 2024, 6:14 pm Technology

जावद । समीप ग्राम मोडी के पास श्री अम्बामाता आरोग्य आश्रम श्री धन्वंतरी पीठम प्रांगण निपानिया आबाद में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री सुरेशानंद सरस्वती के सानिध्य में संगीतमय 9 दिवसीय श्री रामकथा व्यासपीठ पर जिला रतलाम तहसील आलोट के पास बरखेडा कला निवासी कथा प्रवक्ता मानस माधुरी सुश्री फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध, विभीषण का राज्याभिषेक सहित राजा राम के राज तिलक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन के साथ विश्राम हुआ। कथा में योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्यप्रदेश स्टार प्रचारक एवं तहसील अध्यक्ष शांतिकुमार पौराणिक ने व्यास पीठ पर जाकर कथा प्रवक्ता फाल्गुनी बैरागी एवं महामण्डलेश्वर श्री सुरेशानंदजी शास्त्री का साल श्रीफल, केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। महाआरती करके महाप्रसादी के साथ कथा का समापन हुआ। इस मौके पर आश्रम संचालक सुधा महावर, हिंदूवादी नेता एवं प्रेस क्लब क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, समाजसेवी शांतिकुमार पौराणिक, पुष्पादेवी अहिरवार, सुरभी अहिरवार, सोनम अहिरवार भोपाल, शानु कुंवर चंद्रावत, ज्योती कुंवर चंद्रावत, राधिका कुंवर चंद्रावत, सुरभी अहिरवार, सोनम अहिरवार, रविना कुंवर चंद्रावत, बबली खारोल, दिव्या खारोल, कृष्णा खारोल, भंवरसिंह चंद्रावत, दिलीपसिंह चंद्रावत, वैद्य धर्मेंद्र सिंह बघेल रीवा, वैद्य नवनीत मगारदे बैतूल, वैद्य संदीप सिंह सगर टीकमगढ़, महेश पाटीदार, घनश्याम खारोल, भारतसिंह चंद्रावत, नेपालसिंह चंद्रावत, पंडित पवन शर्मा, भगवतसिंह चंद्रावत, मन्नालाल कुमावत सहित जावद, निपानिया, मोडी, पालराखेडा, मोरवन, सरवानिया महाराज आदि क्षेत्रो के भक्तजन मौजूद थे।

Related Post