Latest News

औषधीय औषधियो का गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन अति आवश्य - डॉ माधुरी चौरसिया, ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में हुआ विमोचन समारोह

Neemuch headlines May 18, 2024, 3:23 pm Technology

नीमच । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ज्ञानोदय शिक्षण समिति द्वारा संचालित ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में डी. लिट् उपाधि शोध प्रबंध संक्षेप का विमोचन समारोह आयोजित किया गया. ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति डॉ माधुरी चौरसिया कुलपति डॉ प्रशांत शर्मा एवं कुल सचिव प्रोफेसर हेमंत प्रजापति द्वारा उप कुलपति डॉ आशीष खिमेसरा की डिलीट उपाधि शोध प्रबंध संक्षेप का विमोचन किया गया ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व डॉ आशीष खिमेसरा को "औषधि निर्माण उद्योग में गुणवत्ता प्रबंधन का आर्थिक मूल्यांकन मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में विषय पर विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट् की उपाधि प्राप्त हुई है उक्त उपाधि डॉ सत्येन्द्र किशोर मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रदान की गई । इस अवसर पर डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा औषधि व्यापार में लंबे समय से यह चर्चा का विषय रहा है औषधीय की गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन नहीं हो रहा है औषधीय के उत्पादन व्यापार तथा उपभोक्ताओं को सुलभ करवाने के लिए गुणवत्ता में गिरावट नहीं होना चाहिए औषधीय का वास्तविक लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए इस ज्वलंत मुद्दे पर डॉ आशीष का कार्य प्रशंसनीय है इससे औषधि निर्माण कर्ताओं और व्यापारियों को दिशा मिलेगी | इस अवसर पर कुलपति डॉक्टर प्रशांत शर्मा ने औषधि निर्माण एवं व्यापार में गुणवत्ता प्रबंध अर्थशास्त्र एक नवीन विचारधारा है इसके प्रयोग से व्यापारी एवं उपभोक्ता लाभान्वित होंगे | इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व इईसी मेंबर एवं पूर्व प्राचार्य डॉ ज्ञानचंद्र खिमेसरा प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह शक्तावत, प्रोफेसर सुरेंद्र पांडे, डॉ विनीता डावर, डॉ विष्णु बावरी, प्रोफेसर विजय ओझा प्रोफेसर वैभव वर्मा, प्रोफेसर संदीप सोनगरा, प्रोफेसर किरण नाहटा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |

Related Post