नीमच । जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और मोटर साइकल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी में से महिला की दर्दनाक मौत हो गई वही व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भादवामाता निवासी किशनलाल पिता रतनलाल रैगर उम्र 55 अपनी पत्नी प्रेम बाई रैगर उम्र 52 वर्ष के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में मानसा तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव बड़कुआ जा रहे थे। तभी बरथुन फंटे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रेम बाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि किशनलाल रैगर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनो को मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां घायल व्यक्ति किशनलाल रेगर का उपचार कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं मनासा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मनासा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।