अपने पुत्र अभिषेक के स्वास्थ्य होने की दुआ मांगने गई थी आसमान से गिरी आसमानी बिजली से खुद की चली गई जान

Neemuch headlines May 10, 2024, 7:12 pm Technology

चीताखेड़ा । आसमान से गिरी आसमानी बिजली से महिला की मौत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के चलते बैमौसम शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे से आसमान में बादल मंडराने लगे और तेज धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश शुरू होने के साथ-साथ कोटड़ी मगरा की झील में स्थित धार्मिक स्थल सरगस पीर बावजी स्थान पर प्रति शुक्रवार को चौकी होती है।

जहां हर शुक्रवार की तरह संगीता पिता चेनराम परमार 45 साल अपनी मां कमली बाई पति चेनराम परमार 65 साल ओर 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक के लिए दुआ मांगने गई थी। कि इसी दौरान शाम 3 बजे के दरमियान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने से संगीता ओर पुत्र अभिषेक बिजली गिरने के लगे झटके से दूर खेत में जा गिरे। जिसमें संगीता का शरीर झुलस गया। गंभीर रूप से घायल संगीता और परिजनों को किशोर पाटीदार अपनी फोर व्हीलर वाहन जीभ से चीताखेड़ा निजी चिकित्सालय इलाज हेतु लाया गया जहां डॉक्टर ने तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि संगीता की 25 वर्ष पूर्व जनकपुर के पास गांव लिल्या कुंडला के विष्णु लाल नाई से विवाह हुआ था परन्तु कुछ साल बाद बिमारी के चलते विष्णु लाल का निधन हो गया था जिसके बाद संगीता अपने दोनों पुत्रों 22 वर्षीय अभिषेक ओर 18 वर्षीय भुपेंद्र के साथ चीताखेड़ा अपने पिता के पास विगत 10 वर्षों से रह रही थी। संगीता अपने बड़े बेटे अभिषेक को प्रति शुक्रवार की तरह इस बार भी देव स्थान सरगस पीर बावजी के यहां पुत्र अभिषेक के स्वास्थ्य होने की दुआ मांगने गई थी, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

Related Post