नीमच। सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड द्वारा सत्र 2024 - 25 हेतु एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य सपना जैन, अलका मंगल, अन्नपूर्णा शर्मा, पूजा गर्ग, रिंकी तापड़िया, इंदु शर्मा, किरण आंचलिया की उपस्थिति में पूजा खण्डेलवाल को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचितअध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर अर्पिता जिन्दल को मनोनीत किया गया व कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नीतू पाटीदार एवं आई एसओ रिंकी तापड़िया उपाध्यक्ष पूजा गर्ग एडिटर पलक खण्डेलवाल को बनाया गया।
शीघ्र ही संस्था द्वारा वार्षिक कार्यकर्मो की श्रंखला बनाई जायेगी।