Latest News

सफाई मजदूर संघ ने कि अध्यक्षों की नियुक्तिया, गोपाल बने कुकड़ेश्वर नगर के अध्यक्ष

Neemuch headlines May 3, 2024, 7:35 am Technology

नीमच। नीमच जिले में सफाई कर्मचारियों के हित में लगातार सफलतम सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्था अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नीमच जिले के अध्यक्षों के पद पर नियुक्त पत्र जारी किए गए।

उक्त जानकारी देते हुवे उपाध्यक्ष राजेश कंडारा ने बताया है कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरोलिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विशाल बिरला, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती नरवाले की सहमति पर एवं प्रदेश महामंत्री गौतम लोट की अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरोलिया ने नीमच जिले की नगर परिषदों के अध्यक्षों के नियुक्ति पत्र जारी किए है। जिसमे रामपुरा नगर अध्यक्ष पद पर कमल कलोसिया, कुकडेश्वर नगर अध्यक्ष पद पर गोपाल गोडाल, जीरन अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सरपटा, जावद नगर अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार राडोदीया को नियुक्त पत्र जारी कर जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही सभी अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में समाज एवं कर्मचारी हित में कार्य करने के निर्देश प्रदान किए और जल्द ही अपनी टीम घोषित कर, सूची प्रदेश स्तर पर अवगत करने के आदेश प्रदाय किए गए हैं। गोपाल गोडाल को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, नगर कुकड़ेश्वर के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर सभी कर्मचारीगण, इष्टमित्रों व समाजजनों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post