नीमच। समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान विष्णु के छटवे अवतार राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया हेतु घर घर आमंत्रण एवम संपर्क अभियान का शुभारंभ आज गणेशादि देवी–देवताओं को आमंत्रित कर किया गया। जन्मोत्सव संयोजक नवल किशोर शर्मा न बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा रविवार प्रातः सर्वप्रथम बड़े गणेश मंदिर स्टेशन रोड पर भगवान श्रीगणेश जी को आमंत्रण भेंट किया गया तत्पश्चात, बालाजी धाम बघाना, किलेश्वर महादेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर बावड़ी वाले बालाजी, बिचला गोपाल मंदिर, बडे बालाजी बारादरी के पास, नरसिंह मंदिर,करमेश्वर महादेव मंदिर,सात माता मंदिर,तुलजा भवानी मंदिर एवम श्री परशुराम महादेव मंदिर पर श्रीफल एवम आमंत्रण भेंट कर सभी देवताओं को आमंत्रित किया गया। देवी देवताओं के आमंत्रण के साथ ही आज से घर घर आमंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पंडित शैलेष जोशी अध्यक्ष, सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, योगेश पंत अध्यक्ष परशुराम महादेव मंदिर समिति, एड मनोज शर्मा, नीरज पंत, महेंद्र त्रिवेदी,विजय तिवारी, सुभाष तुगनावत, अरुण आर सी शर्मा, मनोज शर्मा, आर बी तिवारी, प्रदीप शर्मा, धन्नालाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, दीपक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।