दलौदा के पूर्व थाना प्रभारी संजीव परिहार का दुःखद निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

श्रीपाल बघेरवाल April 18, 2024, 6:51 pm Technology

मन्दसौर। इस वक्त एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई जहां मंदसौर जिले के दलोदा क्षेत्र के पूर्व थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार आज अचेत अवस्था में अपने वाहन में मिले।

वे घर से मंदिर जाने की बोलकर गए थे। उन्हें क्रिटिकल कंडीशन में मन्दसौर के स्थानीय सिद्धि विनायक अस्पताल ला रहे थे, लेकिन परिहार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार आज सुबह घर से मंदिर जाने का बोलकर निकले थे, गाड़ी में अकेले थे। संभवतः साइलेंट अटैक आने की वजह से परिहार का निधन हुआ है।

ऐसा बताया जा रहा है की स्टाफ कॉल भी कर रहा था पर दो तीन घंटे से परिहार कॉल नही उठा रहे थे। संजीव परिहार की गाडी गिरनार वाटर पार्क के पास मिली थी। सही समय पर उपचार ना मिलने के कारण दम तोड़ना बताया जा रहा। फिलहाल मंदसौर पुलिस प्रशासन में जैसे घटना की जानकारी मिली प्रशासनिक स्तर पर शोक की लहर छा गई।

Related Post