करंट लगने से महिला हुई मूर्छित और फिर परिवार में पसरा मातम

महावीर चौधरी April 18, 2024, 5:00 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा नगर के समीप ग्राम पंचायत खेतपालिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां पर महिला की करंट लगने से मोत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेतपालिया की निवासी कारीबाई पति जगदीश धनगर उम्र 28 वर्ष अपने घर कै बाहर कुछ काम करते वक्त अचानक करंट लगने से मूर्छित अवस्था में थी ऐसे में जब परिजनों ने पुलिस को सुचना दी और महिला को शास. अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पलभर में गांव में मातम छा गया वहीं शव का पीएम कर परिजनों सौंप दिया जाएगा। एवं पुलिस ने मृग कायम मामला संज्ञान में लिया।

Related Post