नीमच। नीमच शहर के दशहरा मैदान में आज शाम को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा जिसमे देश के जाने-माने संत श्री डॉ मिथिलेश नागर अपने मुखारविंद से भक्तो को सुन्दरकाण्ड का रसपान करवाएंगे।
सुंदरकांड कार्यक्रम के आयोजक विकास पुष्पेंद्र जोशी ने नीमच हेडलाइंस को बताया कि उनके पुत्र मुदीत जोशी के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धेय गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उन्ही के आशीर्वाद से जोशी परिवार सनातन धर्म के पालनानुसार भव्य सुन्दरकाण्ड के माध्यम से अपने पुत्र का जन्मदिन मना रहे है।
सुंदरकांड दशहरा मैदान स्थित उनके फार्म जगदंबे चार्ट के सामने आयोजित होगा जो आज दिनांक 18 अप्रैल 2024 को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा उक्त भैया सुंदरकांड के लिए जोशी परिवार में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों को पधारने का आग्रह किया है।