सिंगोली। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील सिंगोली रतनगढ़ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष सुरेश साहू रतनगढ़ उपाध्यक्ष आजाद खान जाट, हीरालाल चारण गरवाड़ा, महासचिव सौरभ तिवारी सिंगोली सचिव सिराज पठान कोषाध्यक्ष राजेश लढा रतनगढ़ कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील जैन धारडी, अनिल सोडाणी रतनगढ़, राधेश्याम सेन धारड़ी, गोवर्धन चारण रतनगढ़ अशोक बिश्नोई सिंगोली, राजेंद्र धाकड़ राणा खेड़ी, मोहम्मद हुसैन सिंगोली, रामनिवास धाकड़ राणा खेड़ी को मनोनीत किया गया।