डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति रतनगढ द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत

Neemuch headlines April 15, 2024, 9:11 pm Technology

रतनगढ़। भारत रत्न से सम्मानित "बाबा साहब" डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर के 133 वें जन्मोत्सव पर 'डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति रतनगढ़' द्वारा रतनगढ नगर के सभी प्रमुख मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जिसका कई स्थानो पर विभिन्न स्वयंसेवी व अन्य संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का पुराने बस स्टैंड सब्जी मंडी परिसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के नेतृत्व में जोरदार आतिश बाजी व पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय द्वारा स्वागत सत्कार व अभिनंदन किया गया गया। साथ ही जन्मोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव व गोविंदसिंह राजपूत साण्डा,जावद जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, रतनगढ नगर कांग्रेस अध्यक्ष युसूफ बोहरा, डिकैन अध्यक्ष मोहन जोशी, रतनगढ़ किसान कांग्रेस व सेवादल अध्यक्ष नानालाल चारण व शंभूदान चारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नबी साहब डॉ. कमल व्यास, देवेंद्र हंसवाल,देहपुर सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर,युवा नेता कुलदीप तिवाड़ी,अंबालाल पाटीदार डिकेन, सत्यनारायण खाटकी, कैलाश गुर्जर, धर्मराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद थे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अनुयायियों को जन्मोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी।सभी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। एवं नाच गाने के साथ जय भीम का जयघोष करते हुए स्वागत अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए।

Related Post