नीमच। दिनांक 08 .04 .2024 सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवम जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद डिप्टी कलेक्टर एवम प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री मयूरी जोक स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदरशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता और दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे जिला कलेक्टर नीमच ने सेल्फि पॉइंट पर सेल्फी ली गई एवम शपत भी दिलाई गई।
जिसमे डिप्टी कलेक्टर एवम सहायक प्रशासक सुश्री किरण आंजना ,डिप्टी कलेक्टर एवम प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री मयूरी जोक,नशामुक्ति केंद्र से जीवन तिवारी ,सुनील तिवारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशानिक अधिकारी श्रीमती अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइको लॉजिस्ट भूरालाल अहीर ग्राम,मूकबधिर बालको के अभिभावक, मूकबधिर दिव्यांग मतदाता /वृद्धजन उपस्थित रहे ।