Latest News

आज ही के दिन टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 10, 2024, 6:57 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।

1875: स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।

1912: टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।

1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रफेशनल तरीके से आयोजन।

1930: पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।

1972: ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।

1972: जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।

1973: पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।

1982: भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण।

1988: पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान हुआ। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।

1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

2001: नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।

2002: 15 सालों में पहली बार लिट्टे के सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।

Related Post