सिंगोली। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में पुरे प्रदेश में नये जिलाध्यक्षो की घोषणा की उसमें नीमच जिला इकाई में भी नया ओर युवा जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीमच में जागरुक ओर सक्रिय तरुण बाहेती को नीमच जिले की कमान सौंपी है।बाहेती की नियुक्ति से जिले में एक नई उर्जा कांग्रेस जनो मे देखने को मिल रही है। बाहेती ने भी नियुक्ति के तुरंत बाद ही पार्टी को ओर मजबूत बनाने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वे दिनांक 21 अगस्त को जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नये जिलाध्यक्ष का जौरदार स्वागत किया जाएगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जावद विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि हमारे जुझारू नेता तरुण बाहेती के जिला अध्यक्ष बनने के बाद जावद विधानसभा क्षेत्र में प्रथम प्रवास हे इसलिए सिंगोली रतनगढ़ डिकेन जावद सभी स्थानों पर बाहेती का जौरदार स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह का वातावरण है।
पाटीदार ने कहा कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को ओर मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।