जिला वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं योग परिवार ने मनाया रंग तेरस।

Neemuch headlines April 8, 2024, 4:51 pm Technology

नीमच। जिला वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं योग परिवार गायत्री शक्तिपीठ का होली मिलन समारोह एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन दिनांक 7 अप्रैल रंग तेरस को जमुनिया बालाजी में रख गया। इस अवसर पर हनुमानजी की चमत्कारिक मुर्ति की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन तथा भक्ति गीतों की स्वर लहरी के पश्चात् कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सभी साधक साधिकाओं ने बालाजी के दरबार में मधुर भक्तिगीतों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इकसे बाद हाऊजी एवं अन्त्राक्षरी का आयोजन किया गया। चेअर रेस के बाद आध्यात्मिक परिचर्चा और काव्य गोष्टी का अयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ नागरिक महासंघ अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल मेहता एडवोकेट ने कहा कि प्रकृति ईश्वर का वरदान है यह हमारी संस्कृति का गुलदस्ता है हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। त्याग सेवा और समर्पण का भाव हमारे अन्दर होना चाहिए। जब हम सच्चे मन से ईयश्वर की आराधना करेंगे। तभी ईश्वर की कृपा सुख- समृद्धी एवं विकास का रास्ता खुलेगा। महलों को त्याग के बाद ही राजाराम से भगवान मर्यादा पुरूषोत्तमराम बने और घर त्याग कर गौतम बुद्ध से भगवान बुद्ध बने। किशोर कर्णिक ने वृक्षारोपण और स्वच्छता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने जीवन के मर्म को प्रदर्शित करते हुए गीत "सु ख-दुःख देनो रहते साथ जीवन है एक गान कभी धुप-कभी छाव" महिलाओं ने "रंग-बरसे भीगे चुनर वाली" पे रोडी प्रस्तुत की मधुशर्मा और रंजना उपाध्याय ने "आज बिरज में होली रे रसिया "गीत प्रस्तुत किया। रामलाल राम रख्यानी ने "आओ भाईयों तुम्हें दिखाते शैतानी" शैतानी की पेरोडी प्रस्तुत की डॉ.सी.पी. उपाध्याय ने कविता कुछ ऐसी हमारी किस्मत है कि पीता भी रहू और प्यासा भी हो।" श्याम मित्तल मंजू मेहता ने "रणतभवर में मच रही होली खेले गणपतजी महाराज" और सभी ने समुहगान "रंगमत डाल रे सावरिया मारो गुजर मारे।" निर्मल जैन ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात् अनिवार्य मतदान हेतु सभी सदस्यों का मतदान करने एवं मतदान करने हेतु प्रेरित करने की शपथ डॉ. बाबूलाल मेहता एडवोकेट ने दिलाई। सहभोज के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ। अभार योग गुरू गुणवंत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर की और कर्णिक मोहनजी दुअ दिनेश टेलर नन्दलाल प्रजापति, बन्शीलाल प्रजापति विमल कुमार मेहता ऐडवोकेट धनश्याम गर्ग पूनम गर्ग सुरेश ओझा सुरेश सोनी अशोक डुगलवाल महेश सिंहल अनिल अग्रवाल रमेशजोशी माधवमुलचन्दानी पारस छाजेड मधु शर्मा, हेमलता मेहता मंजू मेहता सरिता अग्रवाल प्रतिभा छाजेड उर्मिला ओझा माया सुनीता हीना रंजना चन्दनसिंह नीता रामरख्यानी सरोज आदि उपस्थित थे।

Related Post