गांधी भवन को छोड़कर अब तपोभूमि पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेसी हुए अब भाजपाई

विनोद सांवला April 7, 2024, 9:48 am Technology

नीमच।अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा इस बड़े नेता के साथ गांधी भवन में हुआ करता था वही कार्यकर्ता अब भाजपा के जिला कार्यालय तपोभूमि पर दिखाई देंगे।कांग्रेस से भाजपा की ओर लगातार बढ़ता कारवां नीमच जिले के वरिष्ठ किसान नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष पूर्व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर के साथ आज कई सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए आज भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस था इस मौके पर नीमच के तपोभूम ए पर आयोजन हुआ सम्मानपूर्वक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर क्षेत्र सहित जिले भर के कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है कार्यकर्ताओं को भाजपा के कमल छाप केसरिया दुपट्टे गले में पहन कर अभिनंदन किया गया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार साहित्य करो भाजपा कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे।यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि कांग्रेस की नीति और नीयत से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ का लगातार भाजपा की ओर अपना झुकाव बढ़ रहा है और इसे रोक पाने के लिए कांग्रेस के ऊपर से नीचे तक के नेता और समर्थ है समझ नहीं पा रहे हैं कांग्रेस के नेता की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है इसका क्या प्रभाव होगा यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Related Post