मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

Neemuch Headlines February 26, 2024, 4:43 pm Technology

मुंबई। मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है।

नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।’

सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस :-

पंकज उधास के पीआर ने आज तक को बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है।

फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Post