एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

Neemuch headlines February 20, 2024, 12:07 pm Technology

मुम्बई। टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋतुराज सिंह का कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। एक्टर ने 'अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'आहट', 'अदालत', 'दीया और बाती' जैसे तमाम शोज में नजर आ रहे थे।आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ 'अनुपमा' में देखा गया था एक्टर महज 59 साल के थे। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

अमित बहल ने की निधन की पुष्टि :-

सुचना के मुताबिक, ऋतुराज सिंह को 19 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट आया था और एक्टर पिछले काफी समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार हो गया था और वह घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवार वालों को बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा धक्का लगा है। एक्टर के अच्छे दोस्त अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और दुख जताया है। अमित बहल ने बताया है कि 'हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। उन्हें कुछ समय पहले अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटते समय कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।'

ऋतुराज सिंह ने इन फिल्मों में किया काम :-

1993 में जी टीवी पर प्रसारित हुआ ऋतुरात सिंह का टीवी शो 'बनेगी अपनी बात' भी काफी लोकप्रिय हुआ था। एक्टर कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सत्यमेव जयते', तुम मिले, 'जर्सी', 'हम तुम घोस्ट', 'अभय 3' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा एक्टर कई साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके थे। एक्टर को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इस सीरीज में ऋतुराज सिंह की एक्टिंग को खूब सराहा गया है।

Related Post