Latest News

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक

Neemuch headlines February 18, 2024, 1:31 pm Technology

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरो शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली। यशस्वी जायसवाल अपने टेस्ट करियर में 7 मैच खेलते हुए 3 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह उनके करियर का दूसरा दोहरा शतक है। समाचार लिखे जाने तक भारत की कुल बढ़त 525 रन की हो गई और उसने मैच पर अच्छी तरह से शिकंजा कर दिया है। भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं जिन्हें अपने परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण दूसरे दिन खेल बीच में छोड़ना पड़ा था।

गिल (91) का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह रन आउट होने के कारण केवल 9 रन से शतक से चूक गए। पीठ में दर्द के कारण तीसरे दिन 104 रन बनाने के बाद क्रीज छोड़ने वाले जायसवाल ने गिल के आउट होने के बाद फिर मोर्चा संभाला। भारत ने सुबह दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल और कुलदीप यादव (27) ने एक घंटे तक इंग्लैंड को सफलता नहीं मिलने दी और चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। कुलदीप ने अपने जोड़ीदार की तुलना में अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

कुलदीप ने हार्टली की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और कुछ कदम तक रन लेने के लिए आगे बढ़े। बेन स्टोक्स ने हालांकि फुर्ती दिखाई और तुरंत ही गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका जिन्होंने गिल को रन आउट कर दिया। गिल ने अपनी पारी में 191 गेंद खेली तथा 9 चौके और दो छक्के लगाए। कुलदीप की 91 गेंद तक चली पारी का अंत रेहान अहमद ने किया, जिनकी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में जो रूट के सुरक्षित हाथों में चली गई।

Related Post