Latest News

दिल्ली में आसमान साफ़, मध्य भारत में 14 फरवरी तक बारिश के आसार, पंजाब, हिमाचल में शीतलहर की संभावना

Neemuch headlines February 9, 2024, 6:33 pm Technology

नई दिल्ली। देश का मौसम फिर बदल रहा है, मौसम विभाग ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। IMD ने आज जरी पूर्वानुमान में कहा कि देश के मध्य भाग पर एक ट्रफ/चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव दिखाई दे रहा है जिसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब , हिमाचल में शीतलहर के आसार मौसम विभाग ने इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में भी 10 और 11 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। IMD ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। दिल्ली में आसमान साफ भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को आसमान साफ रहा हालाँकि सुबह थोड़ी धुंध जरुर दिखाई दी, आईएमडी ने आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

Related Post