Latest News

मिथुन और धनु सहित आज इन राशियों को मिल रहा लाभ तो इनके बदल रहे सितारे पढ़े आज का राशिफल

NEEMUCH HEADLINES November 16, 2023, 7:50 am Technology

​मेष राशि :-

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेंगे। आपका मन आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन काम का दबाव भी आज आपके ऊपर बना रहेगा। व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज वह आपको मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में और पूरी बात समझे बिना न लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें। ​

वृषभ राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार होने से आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। खर्च के मामले में आपको संभलकर रहना होगा क्योंकि आज अचानक व्यय का योग बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठजनों की सलाह से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग और गिफ्ट मिल सकता है। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में लाभ एवं उन्नति का मौका मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। वैसे आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी होना भी संभव है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा। बिजनस में आज अपेक्षा से बढ़कर कमाई होगी। आज भाग्य 93% तक आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि :-

आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपके लिए सलाह है कि, परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको भारी मुनाफा दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल से लेकर घर तक आपकी मधुर वाणी के कारण परिवार के सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे। आज भाग्य 92% तक आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

सिंह राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने आत्मविश्वास और साहस से काम लेना होगा। दूसरों के भरोसे रहने से काम खराब हो सकता है। विरोधी आपके आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सतर्कता बनाए रखें। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रह सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम किसी निकट संबंधी अथवा मित्र के सहयोग से पूरा होगा। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें। ​

कन्या राशि :-

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी कारोबार के मामले में लाभप्रद और अनुकूल रहेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको सजग रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आज भाई बहनों से आपका तालमेल और सहयोग बना रहेगा। इनसे आपको लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम भरा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। कोई कठिन और अटका काम आज आपका पूरा हो सकता है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। ​

तुला राशि :-

आज तीसरे घर में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए घर परिवार के मामले में उत्साहपूर्ण रहेगा। आपको आज निकट संबंधियों से खुशी मिलेगी। धर्म कर्म और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आप आज कुछ साहसिक निर्णय ले सकते है जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में दोस्तों और सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक के पल भी बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आज आप हाथ समेटकर चलेंगे और अपने खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

​वृश्चिक राशि :-

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं आज उनको सफलता मिल सकती है। आपको आज करियर में आगे बढने का नया अवसर भी मिल सकता है। भविष्य में लाभ के लिए आज आप धन का निवेश भी कर सकते हैं। आज आपकी अपनी माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपके पारिवारिक माहौल में अशांति पैदा हो सकती है, लेकिन आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से शाम तक उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आज आप बिजनस में कोई जोखिम लेते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त पाठ करें।

धनु राशि :-

आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आप आज बीते कुछ समय के अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पद और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आज मनोनुकूल लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज आपका किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि विवादित विषयों से दूर रहें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को आज अच्छी डील मिल सकती है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

​मकर राशि :-

आपको आज परिवार में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता को प्रसन्न करने में थोड़ी कठिनाई होगी, लेकिन आपको उन्हें समझने का प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की चाहतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपको व्यापार में दूसरों की तुलना में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति यदि कोई अपना व्यवसाय करना चाहते हैं तो आज शुरू कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे, यात्रा का प्लान बन सकता है। आज भाग्य 71% तक आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

​कुंभ राशि :-

आपको अपने किसी नए काम के कारण अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना पड़ सकता है। आपका साहस और उत्साह आपको आज आगे लेकर जाएगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कुछ जिम्मेदारियां भी मिलने की संभावना है। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में रोमांस और तालमेल बढेगा। वाहन पर खर्च का योग बना हुआ है, लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें। आज भाग्य 82% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। ​

मीन राशि :-

आपके घर परिवार में आज आपकी सद्भाव और सहयोग बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आपको यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता पाएंगे। आज आपको व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनका आपको साहसपूर्वक सामना करना होगा। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

Related Post