Latest News

आज भाई दूज का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines November 15, 2023, 7:18 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 24, शक संवत 1945, कार्तिक, शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 30, रबि-उल्सानी-30, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अपराह्न 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 01 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

भ्रातृ (भाई), यम द्वितीया, यमुना-स्नान, कलम-दवात पूजन, विश्वकर्मा पूजन।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक

इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : -

आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और हरी मूंग की दाल का दान करें।

Related Post