Latest News

आज गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त का समय और योग

Neemuch headlines November 14, 2023, 7:19 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 23, शक संवत 1945, कार्तिक, शुक्ल, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 29, रबि-उल्सानी-29, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा तिथि का आरंभ। शोभन योग अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

अन्नकूट-गोवर्धन पूजा, गोक्रीड़ा, कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारंभ, नेहरू जयन्ती (बाल दिवस)।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक

इसके बाद 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : -

शाम के समय घर में गाय के गोबर को जलाकर उसका धुआं करें।

Related Post