Latest News

आज दीपावली का महापर्व, जानें लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines November 12, 2023, 6:36 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 21, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्सानी-27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग सायं 04 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। शकुनि करण अपराह्न 02 बजकर 45 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

दीपावली, श्री महालक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजा, सायं दीपदान देवालये कौमुदि महोत्सव सम्पन्न।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से दोपहर में 3 बजकर 13 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक

इसके बाद 7 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

आज 21 दिए जलाए और माता लक्ष्मी भगवान गणेश की आरती करें।

Related Post