Latest News

आज छोटी दीपावली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines November 11, 2023, 7:18 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 20, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 26, रबि-उल्सानी-26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग सायं 04 बजकर 58 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

आज छोटी दीपावली।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक इसके बाद 7 बजकर 23 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : -

आज अपने घर के बाहर 7 घी के दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी की आरती करें।

Related Post