Latest News

आज धनतेरस का पर्व, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines November 10, 2023, 7:18 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 19, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 25, रबी-उल्सानी-25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग सायं 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत,:-

धनत्रयोदशी यम प्रीत्यर्थ दीपदान।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 30 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 37 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक।

इसके बाद 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

आज धन्वंतरि भगवान, कुबेर, माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा करें और यम के नाम के एक दीपक दक्षिण दिशा में भी जलाएं।

Related Post