Latest News

मेष और सिंह राशि के जातकों को धनतेरस पर मिलेगा चंद्र शुक्र युति से लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines November 10, 2023, 7:15 am Technology

​मेष राशि :-

के जातकों की खूब कमाई होगी आज का दिन मेष राशि के जातकों लिए लाभकारी रहेगा। मेष राशि के जातक आज अपने कामकाज के साथ घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी समय निकालेंगे। दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। घर के लिए कोई खरीदारी करेंगे जिससे खुशी और आनंद का माहौल बनेगा। मेष राशि के कारोबारी जातकों की आज खूब कमाई होगी। आज आपको अपने किसी मित्र से आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे यह आज की सबसे अच्छी बात रहेगी। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी गणेश की पूजा करें और शाम के एक दीप घर के बाहर जलाकर रख दें। ​

वृषभ राशि :-

के जातक लेनदेन में बरतें सावधानी वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुख और लाभ की वृद्धि करने वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप आज किसी रिश्तेदारों से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में भविष्य तनाव बढ सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजी रोजगार में आज आपको लाभ मिलेगा। आपको उपहार और बोनस का भी लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें। ​

मिथुन राशि :-

के जातक बुद्धि से लाभ पाएंगे मिथुन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपना काम बनता देखकर उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। आपको आज अपने करीबी मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों की चाल नाकामयाब होगी। कहीं से लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको अनावश्यक खर्चों और देनदारी से बचना होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और बौद्धिक कुशलता का आप लाभ ले पाएंगे। आज भाग्य 80% तक आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें और शाम में एक दीपक दक्षिण दिशा में जलाकर रख दें। ​

कर्क राशि :-

वालों को लाभ और सम्मान मिलेगा आज धनतेरस के दिन कर्क राशि के जातक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप खुश होंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। आज आप धर्म कर्म से संबंधित कार्यक्रम में भी सहभागी बनेंगे। शाम का समय आपका व्यस्तता में बीतेगा। आज घर की साज सजावट पर भी आप ध्यान देंगे। व्यापार में शुरू में गति धीमी रहेगी लेकिन बाद में तेजी से आपको लाभ मिलेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि :-

के जातकों को मिलेगा उपहार सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग की प्राप्ति होगी। सितारे बताते हैं कि आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी नया काम करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। उपहार आदि की प्राप्ति भी संभव है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। आज दवाई का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। ​

कन्या राशि :-

के जातक अपने काम पर फोकस करें कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, यदि आप आज किसी चीज़ की चाहत कर रहे हैं तो वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जाएंगे और आपके बीच अगर मनमुटाव चल रहा है तो मनमुटाव खत्म हो जाएगा। अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम होती है। आज आपको अपने बिजनस का महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों को सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका कोई जरूरी काम लंबे समय के लिए टल सकता है। आर्थिक मामलों में निर्णय समझदारी से लें, नहीं पैसा फंसा सकता है। बिजनस के लिहाज से दिन लाभप्रद होगा। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और दीपदान करें। ​

तुला राशि:-

के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी काम दूसरों पर नहीं छोड़ना चाहिए नहीं तो काम अटक सकता है। बिजनस में आपको आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा, लेकिन दिन व्यस्तता में बीतेगा। नौकरी में आज का आनंददायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। अगर आपका बच्चों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो आज आप जीवनसाथी की सलाह से उसे भी खत्म कर देंगे। बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें और दवाई का दान करें। ​

वृश्चिक राशि :-

वालों को लाभ मिल सकता है वृश्चिक राशि का जातकों के लिए आज धनतेरस का दिन सफलता और लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपनी रुचि का काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी राशि में यात्रा का भी संयोग बन रहा है। दूर अथवा पास की यात्रा संभव है। आज आपको अपने बिजनस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है लेकिन सलाह कि आप वाणी व्यवहार पर ध्यान बनाए रखें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। ​

धनु राशि :-

के जातक बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे धनु राशि के जातकों के सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो बहुत महत्वपूर्ण होगी। लापरवाही से आज नुकसान होने का योग है इसलिए जो भी काम करें उसमें सतर्कता बनाए रखें। आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें असफल रहेंगे। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप आनंदित होंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान दें।

​मकर राशि :-

वालों का सुख साधनों पर धन खर्च होगा मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में आज वृद्धि होगी। बिजनस करने वाले लोगों को आज कुछ लाभ के नए मौके मिलेंगे। लेकिन लाभ पाने के लिए आपको सक्रिय भी रहना होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के कार्य से मन क्रोधित हो सकता है। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा। आज सुख साधनों पर धन खर्च होने का भी संयोग बना हुआ है। यात्रा पर भी आज आप जा सकते हैं। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर रख आएं।

​कुंभ राशि:-

के जातक आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज राजनीति से जुड़े जातकों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा और यदि आप अपने माता-पिता की सलाह से कोई नया काम शुरू सकते हैं। पारिवारिक विजनस में परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। अगर आज आपको अपने कारोबार में कोई बदलाव करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आज आप अपने बच्चों को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज शाम के समय परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल का माहौल बना रहेगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और एक दीप में कौड़ी रखकर शाम के समय दीप का दान करें।

मीन राशि :-

को लाभ और खुशी मिलेगी आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपका जीवनसाथी सभी कार्यों में सफल होगा और उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आप किसी विदेशी कंपनी के साथ कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आपको लाभ होगा। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि परिवार में लंबे समय से से तनाव चल रहा हैा तो आज वह समाप्त हो जाएगा। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

Related Post