Latest News

आज कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines November 6, 2023, 7:36 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 15, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 21, रबि-उल्सानी-21, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 23 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अपराह्न 02 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 23 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज भगवान शिव की उपासना करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें ।

Related Post