Latest News

सप्ताह के पहले दिन वृषभ और कर्क राशि वालों को होगा फायदा, बेहतर काम करने का मिलेगा मौका जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines November 6, 2023, 7:31 am Technology

मेष राशि: -

खर्चों पर नियंत्रण रखें मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। नौकरी पेशा जातक आज कार्यस्थल पर लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह बिजनस में फायदा भी देगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और सोच-समझकर खर्च करना होगा। संभावना है कि आपका कोई रुका हुआ काम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि: -

लाभ अवश्य मिलेगा वृषभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन ऊर्जावान नजर आएंगे और जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो आज किसी बुजुर्ग की मदद से दूर हो जाएगी और शादी का प्रस्ताव मंजूर भी मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के समर्थन में आज वृद्धि होगी, जिसका उन्हें लाभ अवश्य मिलेगा। अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि:-

आपका मन प्रसन्न होगा मिथुन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन बेहतर काम करने का मौका मिलेगा। यदि आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करें तो बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सहकर्मियों का भी साथ मिलेगा। संतान की ओर से कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय से संबंधित किसी छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाते हैं तो आपको अपनी कीमती चीजों पर ध्यान देना होगा क्योंकि खोने और चोरी होने का डर है। लव लाइफ वालों में नई ऊर्जा का संचार होगा और रिश्ता मजबूत होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कर्क राशि:-

महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे कर्क राशि वाले सप्ताह के पहले दिन दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो यह सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि: -

वाणी में मधुरता रहेगी सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन आय के नए स्रोत उत्पन्न करने वाला रहेगा। ऑफिस में अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी क्योंकि वही आज आपको सम्मान दिलाएगी। दैनिक व्यापारियों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। पिता की मदद से नया वाहन या जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

कन्या राशि: -

धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कारोबार में अगर आज किसी को बिजनस पार्टनर बनाना चाहते हैं तो यह फायदेमंद रहेगा। भाइयों से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

तुला राशि: -

मान-सम्मान बढ़ेगा तुला राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ी हुई नजर आएंगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई अनुरोध कर सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है, ऐसा होने पर आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ सकता है और समर्थकों की संख्या में इजाफा होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ हंसी मजाक में व्यतीत होगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

वृश्चिक राशि: -

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा वृश्चिक राशि वाले आज कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर शेयर बाजार में अपना पैसा लगाएंगे तो वह डूब सकता है। किसी संपत्ति से जुड़े विवाद में फंसने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छात्र मेहनत से पीछे न हटें, तभी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शाम को आपके परिवार वाले आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी दे सकते हैं। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

धनु राशि: -

मदद के लिए तैयार रहेंगे धनु राशि वाले सप्ताह के पहले दिन मन लगाकर कोई नई खोज करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कुछ विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे। ससुराल वालों से अच्छी खासी रकम मिल सकती है और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। अगर आप धन उधार देने की सोच रहे हैं तो आज आपको इससे बचना होगा। शाम का सय दोस्तों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मकर राशि:-

अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे मकर राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफल रहेगा। किसी मित्र से मदद मांगेंगे तो आपको निराशा हाथ लगेगी। जो लोग आजीविका शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अवश्य सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है, लेकिन इसका आप पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। छात्रों को आज शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: -

अपने काम से काम रखें कुंभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपने प्रियजनों से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आप भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आपको कोई प्रतिकूल समाचार सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज अपने काम से काम रखें और विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाइयों के साथ नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशि: -

मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी मीन राशि वालों का आज बच्चों के कामकाज की चिंता में बीतेगा, जिसके कारण चिंतित रहेंगे और काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो आपके संबंधों में दरार आ सकती है। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि कई दिनों से दाम्पत्य जीवन में कोई बाधा चल रही थी, तो वह भी माता के सहयोग से समाप्त होती नजर आ रही है। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

Related Post