Latest News

इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानिये साप्ताहिक राशिफल में।

Neemuch headlines November 5, 2023, 6:45 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक तौर से बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पुरानी चल रहे, विवाद खत्म होंगे। परिवार और मित्रों के साथ आप कहीं बाहर फैमिली टूर पर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। इस सप्ताह है आप अपने परिवार के हित को देखते हुए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगो में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। साथ ही इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जाने का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। पहले से प्लान किया गया आपका काम इस सप्ताह होने में संदेह हैं। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह किसी बड़े केस से आपको मुक्ति मिलेगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलने मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह है आपको पूर्वार्ध में कुछ बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान दिखाई पड़ेंगे। यात्रा आदि में वहां का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना का योग बन सकता है। आपका मन अस्थिर दिखाइए पड़ेगा, जिस कारण आपके बड़े डिसीजन फेल हो सकते हैं। परिवार के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। साथ ही पत्नी बच्चों से आपसी मतभेद बढ़ सकता है। इस सप्ताह बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा सोचे हुए आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा, मन आध्यात्मिक की ओर झुका रहेगा। परिवार में इस सप्ताह कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे। आप कोई नया मकान या वाहन इस सप्ताह अपनी भौतिक सुविधाओं के लिए खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके घर मेहमानों का आना होगा, जिससे परिवार का वातावरण सहज हो जाएगा। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने बाहर भी आप इस सप्ताह जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, परिवार की छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़े को इग्नोर करें। व्यर्थ के विवाद में फसने से बचें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपका शानदार जाने वाला है। आप स्वास्थ्य रहेंगे, आपका पुराना रूका हुआ कोई काम पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, आपका जिससे आपको आगामी समय मे लाभ होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा, कोई बड़ी डील आपको मिल सकती हैं। आपके लिए कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। आप नया कोई वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। आपका परिवारिक माहौल शानदार रहेगा। परिवार के साथ आप कही घुमने-फिरने जा सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते है। परिवार में आपका मान-सम्मान बड़ेगा, आप सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद पा सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव क्लेश से परेशान रहेंगे। आपका स्वाभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड सकता है, जिस कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप इस सप्ताह हानि में जा सकते हैं। अच्छा होगा आप कोई बड़ी डील न करें। किसी बड़ी साझेदारी में पैसा निवेश न करें, हानि उठानी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में फेर बदल न करें, नहीं तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। परिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतिजा से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखे।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको लंबी यात्रा आदि पर जाते समय वहां का उपयोग संभलकर करना चाहिए, नहीं तो बड़ी दुर्घटना का योग बन सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका कारण किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना होगा। इस सप्ताह आंख मूंदकर कोई भी कार्य न करें, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार आप हो सकते हैं। परिवार में किसी पुराने विवाद के चलते मनमुटाव बढ़ सकता है। पत्नी और बच्चों का परिवार में किसी से बड़ा विवाद हो सकता है, जिस कारण आपको स्थान परिवर्तन करने के लिए मजबूर होना होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भर रहेगा। आपको अपने कार्य को करने के लिए दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा, पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में किसी व्यक्ति का बड़ा विवाद हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का बना बनाया प्रोग्राम इस सप्ताह कैंसिल हो सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक मतभेद दिखाई पड़ेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल ;-

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी विशेष कार्य को लेकर कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके मन में चल रहे उद्देश्यों को नहीं उड़ान मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह आपको नया कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए समय अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा बनेगा। पारिवारिक दृष्टि से पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में आपके व्यवहार से पुराने चल रहे मतभेद दूर होंगे। एक नए किसी योजना पर इस सप्ताह आप अमल से कर सकते हैं, जिससे आपके परिवार और आपको बड़ा लाभ होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको अत्यधिक भागा दौड़ी के कारण कुछ थकावट और परेशानी महसूस होगी। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसे कार्य में सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल है। इस सप्ताह के पूर्वाद में परिवार में चले आ रहे पुराने विवाद खत्म होगा, जिससे प्रसन्न होगा। वह आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आपको स्थान चेंज करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले काफी सोच विचार कर लेना ठीक रहेगा, नहीं तो आपके लिए आपका डिसीजन मुश्किल में डाल सकता है। इस सप्ताह परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपके व्यवहार के कारण आपकी पत्नी और बच्चे आपसे परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण मन अशांत और दुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपका अच्छा रहेगा। आप कोई नया करोबार शुरू कर सकते है। स्वास्थ इस सप्ताह आपका ठीक रहेगा। आप कोई विशेष व्यक्ति के माध्यम से पुराना रूका हुआ कार्य पूर्ण करा सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी शुरू होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते है। इस सप्ताह आप वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, आपनो के साथ कहीं बाहर आप घुमने-फिरने जा सकते हैं।

Related Post