Latest News

आज कार्तिक कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines November 4, 2023, 7:16 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 13, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 19, रबी-उल्सानी-19, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। = सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजे तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय:

शाम में 5 बजकर 34 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजे तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज पीपल के पेड़ पर दूध डालकर जल अर्पित करें और शनि भगवान पर तेल का दीपक जलाएं।

Related Post