Latest News

मिथुन और कन्या राशि के जातकों आज मिल रहा शुभ योग का लाभ जानिये आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines November 2, 2023, 9:31 am Technology

मेष राशि :-

के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। अचानक से आपके सामने कुछ परेशानी आ सकती है जिसे आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से पार कर सकते हैं। वैसे आपके लिए सलाह है कि आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। संतान पक्ष से आज कुछ परेशानी हो सकती है, इनकी किसी समस्या को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। भाइयों के साथ आज तालमेल बनाकर रखना होगा इनका साथ सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। आज भाग्य 87% तक आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को आज लड्डू का भोग लगाएं।

​वृषभ राशि:-

वालों को जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। घर परिवार में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान पिता के सहयोग से निकाल पाएंगे। आज शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की कुछ जरूरी खरीदारी के लिए जा सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेते हैं तो अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके ही उस पर अमल करें। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम से बचें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को गुड़ रोटी खिलाएं। ​मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि:-

के जातक आज के दिन भाग्यशाली रहेंगे। चंद्रमा के आपकी राशि में गोचर से आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको साझेदारी में किए गए काम से खूब लाभ मिल सकता है। वैसे आज आपको काम को समय पर पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनानी होगी। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज की शाम आनंद से बिताएंगे। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फलों का भोग लगाएं।

​कर्क राशि :-

वालों को दोस्तों से मदद मिलेगी आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से भी आज आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। लेकिन आज आपकी माता की सेहत में गिरावट के कारण आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में आज आपको मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा, जिससे आनंदित होंगे। आज जीवनसाथी की सलाह से किए गए निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से फोन पर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

​सिंह राशि:-

के जातक कमाई से संतुष्टि महसूस करेंगे। सिंह राशि के जातक आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। अच्छी बात यह है कि आज आप अपने व्यवसाय में जो भी धन कमाएंगे उससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आप अपने परिवार की दैनिक जरूरतों को लेकर जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने किसी सहकर्मी से प्रभावित नहीं होना चाहिए। यदि आप संपर्क करेंगे तो वह आपको केवल निराश करेगा। आज आप अपनी किसी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपके लिए उचित फैसला लेना आसान होगा। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक और पूजन करें। ​

कन्या राशि:-

के जातक लाभ और सम्मान पाएंगे आज का दिन कन्या राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ ही साथ ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो आज आज आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आपका कोई जरूरी और अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। महिलाएं आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगी। बिजनस और नौकरी के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा, लेकिन व्यस्तता बनी रहेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध मिश्रित जल अर्पित करें। ​

तुला राशि:-

के जातक नए कार्यों में सफलता पाएंगे तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। वैसे सेहत संबंधी समस्या को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। आपका कोई विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। क्रोध और आवेश से काम खराब होगा इसलिए संयम से काम लें। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर में चल रही किसी भी समस्या का समाधान भी मिलेगा जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी नारायणजी की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

​वृश्चिक राशि:-

वालों का प्रभाव बना रहेगा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभप्रद रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि आपका कोई विवाद है तो वह आज सुलझ जाएगा और फैसला आपके पक्ष में आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। जमीन मकान संबंधी कार्यों में किया गया प्रयास आपका सफल होगा। लेकिन आज आपको अपने किसी भी काम के लिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आपको आशीर्वाद लेना चाहिए।

​धनु राशि :-

के जातकों की अच्छी कमाई हो सकती है धनु राशि के जातक आज सुबह से ही ऐक्टिव मूड में रहेंगे और अपने तमाम अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कारोबार में आज आपके तेजी का रुख रह सकते और आपको अच्छी कमाई मिल सकती है। छात्रों का मन आज थोड़ा विचलित रहेगा लेकिन इनको मन को संयमित रखकर पढ़ाई पर फोकस करना होगा नहीं तो बनता काम भी खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपका दिन आज सुखद रहेगा। नौकरी में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में आप सफल होंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। ​

मकर राशि:-

के जातक लाभ और सफलता पाएंगे मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आपके घर में आज रंग रोगन और साज सज्जा संबंधी काम हो सकता है। यदि आज आपके बच्चे को किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाया गया है तो उसका परिणाम मिल सकता है जिसमें वह सफल होगा। आज का दिन आपका मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रहेगा। जरूरी चीजों के साथ आज कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। ​

कुंभ राशि:-

के जातक विरोधियों से सतर्क रहें कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कार्यों में सफल होंगे, लेकिन विरोधियों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके विरोधी किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज घर से निकलते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। सायंकाल के समय काम करने वाले लोगों को आज अपने वरिष्ठों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा, अन्यथा उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

​मीन राशि:-

वालों को परिवार से खुशी मिलेगी मीन राशिके  जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आनंद से भरपूर रहेगा। आपको आज संतान पक्ष से खुशी की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने को लेकर चिंतित भी रहेंगे, लेकिन शाम तक आपको उनका समाधान भी मिल जाएगा। लेकिन आज आपको अपने व्यापार और कार्यक्षेत्र में अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आज आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों ने अगर नौकरी बदलने का मन बनाया है तो धैर्य से काम लें और जब तक कोई बात नहीं बन जाए इस बारे में किसी से कोई बात न करें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी को दूध मिश्रित जल से सींचे।

Related Post