Latest News

आज करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines November 1, 2023, 8:34 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 10, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 16, रबि-उल्सानी-16, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 36 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अपराह्न 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 26 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 12 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार व्रत :-

करवा-चौथ (करण-चतुर्थी), चन्द्रोदय।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 36 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें साथ में लाल चुनरी या लाल साड़ी भी अर्पित करें।

Related Post