Latest News

सिंह और तुला राशि के जातकों को आज मिल रहा केमद्रुम योग का लाभ जाने आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines November 1, 2023, 8:27 am Technology

​मेष राशि :-

के लिए दिन आनंददायक रहेगा ​ आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सुख और आनंद से परिपूर्ण होगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार में आपके उत्साह का माहौल रहेगा। मेष राशि की महिलाएं आज पति से स्नेह और सहयोग पाएंगी जिससे मन भावुक होगा। दिन आपके लिए अच्छा है तो आज आपको नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने से रोकना होगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। जो लोग शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन खूब लाभप्रद होगा। संतान पक्ष से आज कुछ परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पार्वती की पूजा करें और भोलेनाथ का अभिषेक करें।

​वृषभ राशि:-

के जातकों को उपहार की प्राप्ति होगी ​ आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए रोमांचक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी को आज शाम आप कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। घर के बड़े और वरिष्ठजनों से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। आज वृषभ राशि की महिलाओं को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में बात करें तो आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनस में कमाई से आपका मन आज आनंदित होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर भी जाना हो सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और 11 दूर्वा अर्पित करें। ​ ​

मिथुन राशि :-

के जातकों पर काम का दबाव बना रहेगा मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज साझेदारी में व्यापार करने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल रहेगा जिससे आप घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण सूचना से मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम का दबाव बना रहेगा ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि काम को अच्छे से प्लान करके आगे बढें नहीं तो मानसिक रूप से उलझ सकते हैं। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और गाय को रोटी गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों से सहयोग की जरूरत होगी इसलिए दोस्तों से मेलजोल बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन में आपका अपने जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा। और आप आज जल्दी काम पूरा करके घर निकलने का प्रयास करेंगे। वैसे सितारे बताते हैं कि आज आपकी माता की सेहत में गिरावट के कारण आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी की सलाह से किए गए निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें। ​

सिंह राशि:-

के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज अपने काम पर दिल लगाकर फोकस करेंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा और आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन की जरूरतों में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। कारोबार में आपको आज लाभ का मौका मिलता रहेगा और कमाई से मन आनंदित होगा। शाम के समय आज आप परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे। किसी पारिवारिक मुद्दे पर घर के लोगों से आप चर्चा और सलाह भी कर सकते हैं। महिलाओं को आज घर के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ​

कन्या राशि:-

वालों को लाभ और सम्मान मिल सकता है कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी कलात्मक विषयों में रुचि बनी रहेगा। शौक श्रृंगार पर भी आज आपका ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप घर की व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आदर सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। आज आपको अपना कोई भी सरकारी काम लंबित नहीं छोड़ना चाहिए, प्रयास कीजिए सफलता मिलेगी। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त का सौदा करने जा रहे हैं तो तमाम पहलुओं की जांच कर लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शिव पार्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए और किसी सुहागन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री देना चाहिए।

तुला राशि:-

वालों के भाग्य का साथ मिलेगा तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से लाभ और खुशी मिलेगी। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर में चल रही किसी भी समस्या से डरना नहीं है, उसका डटकर सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें, मूंग की दाल का दान शुभ रहेगा।

​वृश्चिक राशि:-

वालों को आज आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, पैतृक संपत्ति को लेकर यदि आपका कोई विवाद है तो वह सुलझ जाएगा और फैसला आपके पक्ष में आएगा। करियर और पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपका दिन सुखद होगा। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी भी काम के लिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। ​

धनु राशि

:- जातक परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन पूर्व में किए गए निवेश और कार्य का विश्लेषण करने वाला रहेगा। आप अपने ही किए काम की आज समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज प्लानिंग के साथ चलना होगा। किसी से आपने कर्ज लिया है तो लोग आपसे अपना पैसा मांग सकते हैं। उधार लेनदेन वाले काम से आज आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। गृहस्थी में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ मिलजुलकर आनंदपूर्वक बिताएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। ​

मकर राशि :-

वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आप आज बच्चों की सफलता और कार्यकुशलता से आनंदित होंगे। आज आपका मान सम्मान और प्रभाव भी बढेगा। नौकरी में आज आपका दिन सामान्य रहेगा और आप जल्दी काम पूरा करके घर निकलने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आज आपको अचानक ही धन का लाभ मिल सकता है। अगर आपका जीवनसाथी नाराज चल रहा है तो उन्हें मनाने के लिए उपहार दे सकते हैं। आज भाग्य 91% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और नारायण कवच का पाठ करें। ​

कुंभ राशि :-

के जातक विरोधियों से सतर्क रहें कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए, आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज घर से निकलते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे काम में सफलता मिलने की अधिक संभावना रहेगी। आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। सायंकाल के समय किसी बात को लेकर किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​मीन राशि :-

के जातकों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है सितारे बताते हैं कि आज करवा चौथ का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन शाम तक आपको उनका समाधान भी मिल जाएगा जिससे मानसिक संतोष महसूस करेंगे। आज आपको अपने व्यापार और कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आज आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आज भाग्य 96% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।

Related Post