Latest News

आज शरद पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines October 28, 2023, 6:55 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 06, शक संवत 1945, आश्विन, शुक्ल, पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 12, रबि-उल्सानी-12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 54 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार अश्विनी पूर्णिमा, पंचक समाप्त प्रातः 07 बजकर 31 मिनट पर। खण्डग्रास-चन्द्र ग्रहण (भारत में दृश्य) शरद् पूर्णिमा व्रत, श्री सत्यनारायण व्रत, कार्तिक स्नान-नियम प्रारंभ, कोजागर व्रत, आकाश दीपदान शुरू।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 

शाम में 5 बजकर 39 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 41 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक।

रवि योग 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक।

पंचक पूरा दिन रहने वाला है।

आज का उपाय :-

माता लक्ष्मी को आज मखाने की खीर का भोग लगाएं।

Related Post