Latest News

आज द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, जानें मुहूर्त और योग

Neemuch headlines October 26, 2023, 8:12 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04, शक संवत 1945, आश्विन, शुक्ल, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रबि-उल्सानी-10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 27 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 41 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 42 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक।

पंचक पूरा दिन रहने वाला है।

आज का उपाय :-

आज केले के पेड़ पर हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं।

Related Post