Latest News

आज पापाकुंशा एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines October 25, 2023, 9:03 am Technology

: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03, शक सम्वत् 1945, आश्विन, शुक्ला, एकादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, रबि-उल्सानी-09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 25 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट तक उपरांत धु्रव योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 58 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 42 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 42 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

पंचक पूरा दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : -

आज पीपल के पेड़ की पूजा करें मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न।

Related Post