Latest News

कैसे करें अपनी आंखों की देखभाल, पढ़ें सरल टिप्स Tips Eyes Care

Neemuch headlines October 22, 2023, 8:25 am Technology

विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया गया। प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को यदि दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि हानि की समस्या की रोकथाम और आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता आ रहा है। आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती हिस्सा है। इनका अच्छी तरह से ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं, ताकि हम अपनी आंखों की रोशनी को तेज और स्वस्थ बनाएं रख सकें।

आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां होना आम हो गई है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है। आइए जानते है कुछ खास टिप्स जिन्हें अपना कर आप अपनी आंखों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें स्ट्रेस से दूर रख सकते हैं:-

1-सुबह सोकर उठने के बाद मुंह में पानी भर लें। अब अपनी आंखों को दाएं फिर बाएं घुमाएं और आंखों में पानी छिड़के और मुंह के पानी को निकाल दें। ऐसा एक से दो बार करें।

2- लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद हमारी आंखें थक जाती है, इसके लिए जरूरी है, आंखों को रिलैक्स करना। आप आंखों को रिलैक्स करने के लिए पामिंग कर सकते है।

3- इसके लिए दोनों हथेलियों को 10-15 मिनट धीरे-धीरे रगड़ें और आंखों पर रखें। गर्म हथेलियों को सीधे ही आईबॉल पर ना रखकर उसके चारों तरफ रब करें। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

4- अपनी पलकों को झपकाते रहें 3 से 4 सेकंड में ब्लिंक करने से आंखों का तनाव दूर हो सकता है। यदि आप बहुत देर तक लेपटॉप पर काम करते हैं या मोबाइल का इस्तेमाल करते है, तो ये ब्लिंक जरूर करें।

5- बीच-बीच में 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेते रहें। यह आपकी आंखों के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आपकी आंखों में जलन, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रे तनावरहित रखें।

Related Post