Latest News

आज नवरात्रि का 7वां दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines October 21, 2023, 7:46 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 29, शक संवत 1945, आश्विन, शुक्ल, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 05, रबि-उल्सानी-05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 54 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 39 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

सरस्वती पूजन पूर्वा षाभे, भद्रकाली अवतार।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज मां कालरात्रि को पेठे की मिठाई का भोग लगाएं ।

Related Post