Latest News

आज नवरात्रि का 5वां दिन, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines October 19, 2023, 7:47 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 27, शक संवत 1945, आश्विन, शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रबी-उल्सानी-03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 53 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

उपांग ललिता व्रत, गण्डमूल विचार।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 48 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज स्कंदमाता की पूजा अर्चना करें और किसी बच्चे को लाल फल दें।

Related Post