Latest News

शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines October 18, 2023, 7:31 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 26, शक संवत 1945, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 02, रबी-उल्सानी-02, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 49 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

भद्रा काल का समय दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से अगले दिन 19 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 12 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज मां कूष्मांडा की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें।

Related Post