Latest News

आज शुक्रवार की चतुर्दशी तिथि, जानें मुहूर्त, राहुकाल और शुभ योग

neemuch headlines October 13, 2023, 8:31 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 21, शक संवत 1945, आश्विन, कृष्ण, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्लावल-27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 11 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 53 मिनट तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

शस्त्र विष दुर्घटनादि (अपमृत्यु) से मृतों का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 17 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज माता लक्ष्मी को लाल रंग को कोई भी फूल अर्पित करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

Related Post