Latest News

आज प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ समय

neemuch headlines October 12, 2023, 7:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1945, , कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 26, रबि-उल्लावल-26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ला योग प्रातः 09 बजकर 30 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। गर करण प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 17 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 5 बजे से 55 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 3 बजे तक।

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक।

भद्राकाल शाम में 7 बजकर 53 मिनट से अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज केले के पेड़ की पूजा करें और साथ में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Related Post