Latest News

सिद्ध योग का मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा अच्छा लाभ, देखें आज का दिन आपके लिए क्या कहता है

neemuch headlines October 3, 2023, 7:38 am Technology

 मेष राशिफल:

माहौल सकारात्मक रहेगा मेष राशि वालों के लिए आज प्रगति का दिन होगा और दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और सहकर्मियों का मूड भी खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा, सभी सदस्य कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। शाम का समय दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी का पूजन करें और 21 मंगलवार तक गुड़-चना अर्पित करें।

वृषभ राशिफल:

शुभ समाचार सुनने को मिलेगा वृष राशि वाले आज अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में आपको कुछ आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मिथुन राशिफल:

संपत्ति की इच्छा पूरी होगी मिथुन राशि वालों को आज पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी संपत्ति की इच्छा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक कई काम सौंपे जा सकते हैं, जिसके कारण आप अधिक व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ वालों को आज सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा। शाम का समय घरवालों के साथ गुजारना पसंद करेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार को लाल कपड़ा अपने पास रखें या पहनें।

कर्क राशिफल:

अधिकारियों की कृपा मिलेगी कर्क राशि वाले आज व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगी। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए भी एक दिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसमें उच्च अधिकारियों की कृपा मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा और किसी दोस्त के लिए धन का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशिफल:

भाइयों की सलाह की जरूरत पड़ेगी सिंह राशि वाले छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है, यदि ऐसा होता है, तो चिकित्सकीय सलाह लें। राजनीति से जुड़े लोग यदि कोई सार्वजनिक सभा आदि करेंगे तो उसमें पूरी तरह सफल रहेंगे और जनसमर्थन भी बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति से प्रसन्न रहेंगे और आपका बोझ भी हल्का होगा। पारिवारिक समस्याओं में आपको भाइयों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। सायंकाल के समय किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और लाल गाय को रोटी दें।

कन्या राशिफल:

अधूरे कार्य पूरे करेंगे कन्या राशि वालों को आज पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। छात्र आज शिक्षा में शानदार प्रदर्शन करेंगे और पिता का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनवांछित धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपके आसपास कोई वाद-विवाद उठता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और भाइयों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करेंगे। सायंकाल का समय बुजुर्गों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और मंदिर में नारियल रखें।

तुला राशिफल:

सेहत का पूरा ध्यान रखें तुला राशि वाले आज अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर सिर उठा सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ा व्यक्ति अगर आज कोई काम हाथ में लेता है तो उसे शाम तक अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा यह उसके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सेहत का पूरा ध्यान रखें और बाहर के खान पान से सावधान रहें। नौकरी पेशा जातकों के बॉस आपकी मेहनत और प्रतिभा की भरपूर सराहना करेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को चोला अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल:

खरीदारी पर कुछ पैसे खर्च करेंगे वृश्चिक राशि वाले आज काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगें। माताजी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में निवेश करेंगे, वह आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। अपने अटके काम भी पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे और दोस्तों से धन लाभ संबंधित योजना के बारे में जानकारी मिलेगी। बच्चों की कुछ जरूरी जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने में बिताएंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर में रख दें।

धनु राशिफल:

मुनाफा कमाने में सफल होंगे धनु राशि वालों को आज घर और व्यवसाय पर कुछ खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। खर्च करते समय अपनी आय को ध्यान में रखें। किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद मांगेंगे तो आपको मदद जरूर मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आमदनी के नए स्तोत्र पर भी काम करेंगे। व्यापारी आज मुनाफा कमाने में सफल होंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद से शाम तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल:

वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें मकर राशि वालों को आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में मनोनुकूल लाभ देगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज अच्छे अवसर मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करना है तो पूरे मन से करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपकी धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ वाले लोगों के बीच आज किसी बात पर बहस हो सकती है, जिसमें वे एक दूसरे से नाराज हो सकते हैं। शाम का समय एकांत में रहना पसंद करेंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल:

मन को शांति मिलेगी कुंभ राशि वालों का घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा और पूरा परिवार कहीं तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आपको परेशान कर सकती है। कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको धोखा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका बढ़ेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने की संभावना है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमानजी के दर्शन करें।

मीन राशिफल:

कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी मीन राशि वाले आज अधूरे कार्यों का पूरा करने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह ऋण आज आपको आसानी से मिल सकता है। किसी व्यावसायिक समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज शुभ परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें और मिठाई खिलाएं।

Related Post