Latest News

आज तृतीया तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त का समय

neemuch headlines October 1, 2023, 8:14 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 09, शक संवत 1945, आश्विन, कृष्ण द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15, रबि-उल्लावल-15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 42 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

तृतीया का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 6 बजकर 8 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक।

भद्रा काल रात में 8 बजकर 34 मिनट से अगले दिन 2 अक्टूबर को सुबह 6 जबकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय :-

सूर्य को गुड़ डालकर जल चढ़ाएं साथ ही आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें।

Related Post