Latest News

आज द्वितीया का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और योग

neemuch headlines September 30, 2023, 7:47 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 08, शक संवत 1945, आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, रबि-उल्लावल-14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

द्वितीया का श्राद्ध, पंचक समाप्त रात्रि 09 बजकर 08 मिनट पर।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 12 तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक।

इसके बाद सुबह 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।

आज पंचक काल सुबह 6 बजकर 13 मिनट से रात में 9 बजकर 8 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज शनिदेव का ध्यान करते हुए सतनजा का दान करें।

Related Post