Latest News

मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के जातक पाएंगे त्रिग्रही योग से लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

neemuch headlines September 30, 2023, 7:41 am Technology

मेष राशि:-

के जातक विरोधियों से सतर्क रहें आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। आप आज चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष अवसर मिलेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आपका मन आज संतुष्ट रहेगा। वैसे आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना चाहिए। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज के दिन टाल दें। आज भाग्य 77% तक आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​

वृषभ राशि:-

वालों को आज संयमपूर्वक काम करना होगा ​वृषभ राशि वालों को आज संयमपूर्वक काम करना होगा सितारे कह रहे हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी से भी उधार और कर्ज लेनदेन से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप आज निवेश करेंगे या कारोबार में वृद्धि के लिए इन्वेस्टमेंट करेंगे तो इसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको साथी सहयोगियों से मेलजोल बनाकर काम करना चाहिए इससे फायदा होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। यात्रा और शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 81% तक वृषभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं और पीपल की पूजा करें। ​

मिथुन राशि :-

के लिए सफलतादायक रहेगा दिन ​मिथुन राशि के लिए सफलतादायक रहेगा दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको अवश्य सफल मिलेगी। संतान पक्ष से भी आज आपको मन मुताबिक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ सकता है जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आप आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। लेकिन आज दोपहर में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र क पाठ करना लाभप्रद रहेगा। ​

कर्क राशि:-

वाले आज किसी न किसी रूप में व्यस्त रहेंगे कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक नए काम सौंपे जा सकते हैं जिसकी वजह से आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। जो लोग आज छुट्टी पर रहेंगे उनके के लिए आज कुछ न कुछ ऐसा माहौल बनेगा जिससे दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध बढ़िया रहेगा। किसी मांगलिक कार्य की चर्चा भी आज हो सकती है। आज भाग्य 61% तक कर्क राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ​

सिंह राशि :-

के लिए आज लाभदायक दिन सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा। आप सामाजिक कार्यों में सहभागी भी बने रहेंगे। जो लोग किसी नई योजना पर काम शुरू करने का प्लान बना रहे हैं उन्हें आज अपने प्लान में सफलता मिलेगी। आज आपको घर परिवार में सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आप पार्टी और उत्सव का आयोजन कर सकते हैं बच्चों के साथ रोमांचक पल बिताएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आज आपको उसमें कुछ नया करने का मौका मिलेगा, साझेदार आपको आगे कर सकते हैं। महिला मित्रों से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। आज भाग्य 76% तक आपके पक्ष में रहेगा। आज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और पीपल को दूध मिश्रित जल से सींचें ​

कन्या राशि :-

वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है आज कन्या राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज मन लगाकर काम करना होगा, अगर काम में किसी तरह की लापरवाही करेंगे तो आपके विरोधी और सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कारोबार में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा फायदा होगा। लेखन एवं रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। कहीं घूमने का प्लान भी आज आपका बन सकता है। छात्रों का मन आज परेशान रह सकता है, किसी बात को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं। आज भाग्य 71% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​तुला राशि :-

वालों को कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाइयों से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी प्रियजन की मदद से रोजगार मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में अत्यधिक भागदौड़ और थकान के साथ मौसम के बदलाव का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखेगा। थकान और सुस्ती भी बनी रहेगी लेकिन जीवनसाथी का साथ सहयोग आपके होठों पर मुस्कान बनाए रखेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि :-

वाले अपनी खुशी का दिखावा करने से बचें आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने काम में अपेक्षित सफलता मिलेगी। अगर आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज आपके व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। होटल और खान पान से जुड़ा काम करने वाले जातक आज बड़ी कमाई कर सकते हैं। आपके लिए आज सलाह है कि आप आज अपनी सफलता और खुशी को लेकर अधिक उत्साह न दिखाएंगे नहीं तो लोगों की नजर में चढ़ सकते हैं और लोग मन ही मन आपके प्रति गलत भावना पालने लगेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रमों के आप सहभागी बनेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा और ख्याति बढेगी। आप आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​धनु राशि:-

वाले आज परिवार की खुशी के लिए धन खर्च करेंगे आज सितारे बताते हैं धनु राशि के जातकों को सीनियर्स से कुछ सुझाव और मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपको अपने भाइयों के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। माता की सेहत को लेकर आज आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन और जीवनसाथी की खुशी के लिए आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। यात्रा और बाहर खानपान का भी आयोजन होना संभव है। आज भाग्य 81% तक धनु राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​मकर राशि:-

वालों का दिन आनंददायक रहेगा आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए करियर और फैमिली लाइफ के मामले में अनुकूल और आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा, बिजनस करने वालों को अच्छी कमाई हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल और दिमाग दोनों की बात सुननी चाहिए। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं अथवा मंदिर या पवित्र स्थान पर जा सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे। ​

कुंभ राशि :-

वालों को आज अचानक लाभ मिल सकता है आज कुभ राशि के सितारे बताते हैं कि, आज आपका आर्थिक पक्ष अनुकूल रहने वाला है। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा। आप जो भी कार्ययोजना बना रहे हैं उसमें आपको सफलता मिेलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले मे आपका दिन आज अच्छा रहेगा। अपने परिजनों और परिवार के साथ आप मनोरंजक और रोमांचक पलों का आनंद ले सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी और सतर्कता जरूर बरतें। आपके लिए सलाह है कि आज रियल एस्टेट से जुड़े लेन-देन से दूर रहें नहीं तो भविष्य में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि :-

वालों को सुख सुविधाओं का प्राप्ति होगी आज मीन राशि के ग्रह गोचर बताते हैं कि आपका दिन आपका दिन आज मिलाजुला रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन और लव लाइफ को में कोई बाधा चल रही है तो आज वह समाप्त हो जाएगी। व्यापार में आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। पैसों के साथ-साथ आज आपकी अन्य सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी, जिसे देखकर आप और आपके परिवार के लोग खुश होंगे। आज आप शाम का समय बुजुर्गों की सेवा में बिताएंगे और कुछ धन दान-पुण्य के कार्यों पर भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज भाग्य 73%आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

Related Post