महिला समूह महासंघ ने किया बुधनी में जल सत्याग्रह का ऐलान, 3 अक्टूबर को नीमच से भी जुटेंगी सेकडो महिलाएं.

neemuch headlines September 29, 2023, 6:16 pm Technology

नीमच । प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के बैनर तले 3 अक्टूबर को बुधनी में जल सत्याग्रह किया जाएगा। इसमें सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ियों में भोजन नाश्ता पका कर बच्चों को परोसने का काम करने वाले महिला स्व सहायता समूह महासंघ से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश सिंह बघेल ने बताया कि 3 अक्टूबर को बुधनी में महिलाएं जल सत्याग्रह करेंगी।

समूहों ने अपनी 11 शेष मांगों को लेकर 25 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते स्कूलों में और आंगनबाड़ियों में भोजन पकाना और खिलाने का काम नहीं हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने मांगे बताते हुए जानकारी दी की 60 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत की मान से दी जाए राशि व खाद्यान्न । प्राथमिक शाला में.. प्रति बच्चे रु.5.45 की जगह रु. 10 प्रति बच्चे दिए जाए साथ ही माध्यमिक शाला में प्रति बच्चे रु. 8.17 की जगह रु. 15 प्रति बच्चे दिए जाए। मात्र एक मांग मान्य तथा शेष 11 मांगों पर विचार नहीं करने के कारण प्रांतीय समूह संगठन के बैनर तले 3 अक्टूबर को पूरे मध्य प्रदेश की महिलाएं शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला बुधनी में माँ नर्मदा नदि के किनारे करेगी जंगी प्रदर्शन एवं जल सत्याग्रह करेंगी। नीमच जिले से भी श्रीमति माया मनोहर बैरागी जिला अध्यक्ष प्रांतीय महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ जिला नीमच के नेतृत्व में समूह की महिला एव रसोइया बहने सेकड़ों की संख्या मे निजी वाहनो से पहुंचेगी 125 सितम्बर 2023 से समूह संगठन की हड़ताल होने की वजह से सभी शासकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ियों में बच्चों को नहीं मिल पा रहा भोजन जिले में 10 / 20 परसेंट विद्यालयों में पालक शिक्षक संघ द्वारा मध्यान भोजन की जगह सेव परमल पोहे बिस्कीट आदि मध्यान भोजन की जगह वितरित किए जा रहे है।

Related Post