सरकार की आमद मरहबा से गुंजा शहर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के शानदार जुलूस, जलसे का शहर में कई जगह इस्तकबाल किया गया

Neemuch headlines September 28, 2023, 4:59 pm Technology

नीमच । पूरी दुनिया में इंसानियत अमन का पैगाम देने वाले, तमाम कायनात के लिए रहमतल्लील आलमीन पैगंबर इस्लाम हुजुर स अ व की यौमे पैदाइश विलादत 12 रबी उल अव्वल को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी आज मनाया गया कई जगह कल मनाया जाएगा। शहर में सरकार की आमद मरहबा की गुंज पूरे शहर में सुनाई दी। जने ईद मिलादुन्नबी में के मौके पर शहर में कई जगह चांद दिखाई देने के बाद से ही कई धार्मिक आयोजन किया जा रहे थे। शहर के कई हिस्सों में नूरानी तकरीर का आयोजन किया गया नीमच शहर में मुख्य आयोजन जामा मस्जिद नीमच कैंट पर हुआ। यहां से सुबह 8:00 बजे से जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो की गूंज के साथ जलसा निकलना शुरू हुआ।

जलसे में तमाम मदरसे के बच्चे परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए। शहर काजी सद्दाम हुसेन अत्तारी साहब बग्गी में सवार थे। जलसे में शहर के मुस्लिम समाज जन शामिल हुए। जुलूस में बच्चे बूढ़े नौजवान बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। जुलूस जामा मस्जिद नीमच कैंट से प्रारंभ हुआ उसके बाद फव्वारा चौक पहुंचा। बारादरी होता हुआ नया बाजार पहुंचा जहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जलसे का शानदार इस्तकबाल किया। जलसा घंटाघर होता हुआ जाजू बिल्डिंग पहुंचा वहां से फोर जीरो चौराहा होते हुए टैगोर मार्ग पर पहुंचा। टैगोर मार्ग होता हुआ अपने मुकाम जामा मस्जिद नीमच कैंट पहुँचा। जलसे में रास्ते भर फूलों की वर्षा हुई। स्कूली मदरसे बच्चों को जगह-जगह मिठाई मिष्ठान वितरण किया गया। जुलूस का कई जगह रास्ते में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले इस शानदार जुलूस में हजारों लोगों ने शिरकत की। आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के उपनगर नीमच सिटी में भी अजीम ओ शान जुलूस निकाला गया। नीमच सिटी में भी जामा मस्जिद मदरसा माधवगंज मोहल्ला से एक शानदार जलसा निकालना प्रारंभ हुआ जो की ग् मोहल्ला होते हुए पिपली चौक पहुंचा वहां से मुख्य चौराहा होते हुए जूना बाजार पहुँचा।

उसके बाद कोर्ट मोहल्ला होते हुए प्रताप चौंक होते हुए पुनः जामा मस्जिद मदरसा माधवगंज मोहल्ला नीमच सिटी पहुंचा। नीमच सिटी में भी कोर्ट मोहल्ला जूना बाजार राजीव नगर रावण रूंडी क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। पूरे रास्ते में जलसे में शामिल मदरसे के बच्चों और जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह मिठाई मिष्ठान वितरित किए गए कई जगह ठंडा वितरण किया गया। बघाना क्षेत्र में भी शानदार जुलूस का आयोजन हुआ। आज जश्ने ईद मिलाद नबी के खुशनुमा मौके पर पूरे शहर में कई जगह पर लंगर ए रसूल का आयोजन किया गया। पूरे शहर में आज जसे ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा की सदाएं सुनाई दी। आज जने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे शहर में चहल-पहल रही। पूरे शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्वक सद्भावना के साथ निकाला गया।

सभी नगर वासियों ने मुस्लिम समाज को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। शहर में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समय- समय पर जलसे का मुआयना करते रहे। जिला पुलिस कप्तान अमित तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते, और नगर के तीनों थाना प्रभारी सौरभ शर्मा योगेंद्र सिंह सिसोदिया एवं पुष्पा सिंह चौहान अपने दल बल के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य पालन करते नजर आए। इसके साथ ही यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर की व्यवस्था शानदार प्रशंसनिय रही सभी अधिकारी कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी ड्यूटी पर तैनात नजर आए।

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ममता खेडे सहित तहसीलदार सर व्यवस्था बनाने में सहयोग करते नजर आए और पुरे जलसे में साथ रहे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और प्वाइंटों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कुल मिलाकर नीमच शहर में आज मुस्लिम समाज ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

Related Post